मोतिहारी
चिरैया में क्रांति दिवस के अवसर पर राजद ने की सदस्यता अभियान की शुरुआत
By Deshwani | Publish Date: 9/8/2019 8:11:42 PMचिरैया। अर्चना रंजन।
क्रांति दिवस के शुभ अवसर पर शुक्रवार को चिरैया विधान सभा क्षेत्र के ग्राम मंगुरहा में राष्ट्रीय जनता दल पूर्वी चंपारण ने सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। सदस्यता अभियान के प्रखंड पर्यवेक्षक बसंत प्रसाद यादव ने सदस्यता अभियान का शुभारंभ करते हुए प्रमुख प्रतिनिधि अच्छेलाल प्रसाद यादव, सुदामा प्रसाद यादव, पूर्व सरपंच चन्द्रिका प्रसाद यादव, मो. सन्नाउलाह अंसारी, रामबालक प्रसाद यादव आदि सहित कई लोगों को 5 रुपए की रसीद काटकर राजद की सदस्यता ग्रहण कराई।
प्रखंड पर्यवेक्षक बसंत यादव ने बताया कि चिरैया प्रखंड में पूरे एक माह तक राजद की सदयस्ता अभियान चलेगा। जिस दौरान चिरैया प्रखंड के सभी गांवों में सदयस्ता अभियान के लिए कैम्प लगाया जाएगा। जिसके माध्यम से हजारों की संख्या में राजद से जुड़े विचारधारा के लोगों का सदयस्ता ग्रहण कराई जाएगी। मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि अच्छेलाल प्रसाद यादव, सुदामा प्रसाद यादव, पूर्व सरपंच चन्द्रिका प्रसाद यादव, मो. सन्नाउलाह अंसारी व रामबालक प्रसाद यादव आदि सहित कई गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।