मोतिहारी
मोतिहारी में बच्चों के झगड़े के बाद झूठी शान में बड़ों के बीच गोलीबारी, घायल, एक गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 7/8/2019 11:54:42 PMमोतिहारी।
मोतिहारी के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रायसिंघा गाँव में बुधवार को पंचायत के दौरान गोलीबारी की घटना की गई है। जिसमें गांव के जयमंगल सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गए है। घायल जयमंगल सिंह को मोतिहारी केनि जी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। जहां से चिकित्सकों ने पटना के लिए रेफर कर दिया है। इन्हें सीने में गोली लगी है।
बीते सोमवार को दोनों के बेटों के बीच झगड़ा हुआ था। इसी को लेकर आज पंचायत बुलाई गई थी। बताया जा रहा है कि इसी पंचायत के दौरान एक पक्ष ने गोली चला दी।गोली चलाने के आरोपी हरिनारायण सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ग्रामीणों का कहना है कि तीन चक्र गोलियां चलाई गई है। हलांकि पुिलस ने खोखा बरामद नहीं किया है।
बीते सोमवार को झंडा दिन जयमंगल सिंह के बेटे दिवस व आरोपी हरिनारायण सिंह के बेटे राजा सिंह से चापाकल से पानी पीने को लेकर झगड़ा हुआ था। इसकाे लेकर आज पंचायत बुलाई गई थी। जिसमें झूठी शान को लेकर एक पक्ष ने गोली चला दी।