मोतिहारी
लापता बच्चे की तलाश में जुटी एनडीआरएफ की टीम, पानी में डूबने की जताई जा रही है आशंका
By Deshwani | Publish Date: 7/8/2019 3:41:31 PMरक्सौल। बिहार में बाढ़ तो आया और चला भी गया, परन्तु अपना कहर अब तक बरपा रहा है। आज भी कई इलाकों से पानी पूरी तरह नही निकला है। जिसमें लगातार कई बार घटनाये घटित हो रही है।
एक ताजे मामले के अनुसार प्रखण्ड के धनगढ़वा कौड़िहार पंचायत के लौकाहा निवासी प्रभु प्रसाद यादव का 17 वर्षीय पुत्र अखिलेश कुमार कल से गायब है, जिसका पता नही चल पा रहा है। कुछ लोगों के अनुसार वह बच्चा नदी में डूब गया है। जिसे खोजने के लिए स्थानीय सीओ सुनील कुमार मल्ल के साथ एनडीआरएफ की टीम व स्थानीय प्रशासन भी पहुँच सरिसवा नदी में बच्चे की तलाश जारी कर दी है। बच्चा मंदबुद्धि बताया जा रहा है। अभी तक बच्चा लापता है और एनडीआरफ की तलाश जारी थी।