ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मोतिहारी
पूर्व विदेश मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज के आकस्मिक निधन पर शोक सभा आयोजित, 2 मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी
By Deshwani | Publish Date: 7/8/2019 3:01:30 PM
पूर्व विदेश मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज के आकस्मिक निधन पर शोक सभा आयोजित, 2 मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी

रक्सौल। देश ने एक प्रखर, ओजस्वी एवं राष्ट्र के लिए समर्पित नेत्री को खो दिया है। उक्त बातें भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वाधान में स्थानीय पोस्ट ऑफिस चौक पर पूर्व विदेश मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज के आकस्मिक निधन पर आयोजित शोक सभा को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष प्रमोद शंकर सिंह ने कही। शोकसभा की अध्यक्षता मनीष दुबे की। 

 
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रो.  डॉ अनिल कुमार सिन्हा ने कहा कि श्रीमती सुषमा स्वराज एक आदर्शवादी नेतृत्व का प्रतीक थी जिन्होंने राजनीतिक क्षेत्र में शुचिता स्थापित की है। प्रो. सिन्हा ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। भाजपा जिला प्रवक्ता गुड्डू सिंह ने उन्हें मानवता का प्रतीक बताया। उनके निधन से जो रिक्तता आयी है, उसको भरना आसान नहीं है। 
 
भाजयुमो के क्षेत्रीय प्रभारी इंजीनियर जितेंद्र कुमार ने कहा कि उनको अभी देश को बहुत कुछ देना बाकी था, काल ने उनको छीनकर देश का अहित कर दिया है। भाजयुमो के जिला अध्यक्ष प्रोफ़ेसर मनीष दुबे ने कहा कि ऐसे कार्यकत्री विरले ही जन्म लेती है। उन्होंने आज सबको राजनीतिक दृष्टि से अनाथ कर चली गई। आज पूरा देश स्तब्ध रह गया है।
 
सांसद प्रतिनिधि राज किशोर राय भगत ने उनके निधन को राष्ट्र के लिए अक्षुणीय क्षति बताया। उनकी कमी देश को सदैव खलेगी। सभा के अंत में 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए सर्वशक्तिमान ईश्वर से प्रार्थना की गई। शोकसभा में इंजीनियर प्रवीर रंजन, कन्हैया सर्राफ, राकेश रंजन वर्मा मदन प्रसाद मुखिया, शमसुद्दीन आलम उदय कुमार सिंह, मनोज शर्मा, राम शर्मा, प्रभात कुमार बरनवाल अभिषेक बरनवाल, दीपक कुमार सिन्हा, प्रेम गुप्ता, मनीष गुप्ता, शंभू प्रसाद ,बच्चा कुशवाहा, हरे राम प्रसाद, विजय साह, बजरंगी सिंह, अनिल साह,  अमित अग्रवाल, फ़ैज़ अहमद अंसारी प्रवीण सिंह, विजय कुशवाहा, मदन पटेल वार्ड पार्षद रवि गुप्ता एवं सुरेश चौहान आदि उपस्थित थे। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS