ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
बाढ़ पीड़ितों ने अंचल कार्यालय पर किया प्रदर्शन, मुआवजा देने की मांग की
By Deshwani | Publish Date: 30/7/2019 6:25:53 PM
बाढ़ पीड़ितों ने अंचल कार्यालय पर किया प्रदर्शन, मुआवजा देने की मांग की

बाढ़ से किसानों के खेती हुई चौपट, अधिकारी नही ले रहे सुधि

मोतीहारी। भाकपा माले की प्रखंड कमिटी ने मंगलवार को अंचल सचिव भोला साह के नेतृत्व में अंचल कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कुछ क्षेत्र जो पूरी तरह से बाढ़ से पीड़ित है उसे भी अंचल प्रशासन द्वारा लाभ की सूची से बंचित कर दिया गया है। जिसमें भरगावां पंचायत के वार्ड एक से नौ तक के गरीबों को राहत देने के साथ हीं किसानों के हुए फसल बर्बाद की मुआवजा देने की मांग की गई। 
 
वही बगही गांव के वार्ड आठ, तीन व चार के प्रदर्शनकारी खोभारी पासवान, जया देवी, संध्या देवी, शिबो देवी, वीणा देवी, जानी देवी, सबीला खातून, जहाना खातून, गीता देवी, ललिता देवी, पूनम देवी, जुनेदा खातून सहित कई अन्य प्रदर्शनकारियों ने बताया कि हम लोग पुरी तरह बाढ़ से प्रभावित है। सब कुछ बाढ़ में बह गया। ठीक से भोजन भी नसीब नहीं है। दाने-दाने को मोहताज हो गये है हमलोग। बावजूद इसके प्रशासन का कोई अधिकारी व कर्मचारी अब तक हमलोगों को देखने तक नहीं गया। उन्होंने कहा कि राहत के नाम पर कुछ नहीं मिला। सरकार के द्वारा दी जानेवाली बाढ़ अनुग्रह राशि से भी वंचित किया जा रहा है। 
 
 
करमवा रघुनाथपुर पंचायत के मुखिया सम्पत साह ने आरोप लगाया कि बिना स्थल निरीक्षण व भौतिक सत्यापन किये आंशिक रूप से बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घोषित करना अन्याय है। उग्र हुए लोगों को देखते हुए सूचना पर पहुंचे पुअनि ज्वाला सिंह ने समझा बुझा कर आक्रोशितों को शांत कराया। 
 
इस बाबत सीओ ज्ञानप्रकाश सेरफीम ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो का सर्वे कराया जा रहा है। मौके पर भोला साह, मदन राम, सुनिल राउत, राजेश पटेल, भोला राम आदि मौजूद थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS