बिहार
मोतिहारी के चांदमारी में ठीकेदार अर्जुन सिंह की गोली लगने से संदिग्ध मौत, चाहनेवालों में शोक की लहर
By Deshwani | Publish Date: 29/7/2019 11:00:00 PMठीकेदार अर्जुन सिंह।फेसबुक फाइल फोटो।
मोतिहारी। शहर के न्यू चांदमारी निवासी चर्चित ठीकेदार अर्जुन सिंह की सोमवार की शाम करीब 4 बजे गोली लगने से मौत हो जाने की खबर है। वे केसरिया थाना के सागर चुरामन गांव के मूल निवासी थे। उनकी मौत के बारे में तरह-तरह की बातें सामने आ रही हैं। किसी ने कहा कि उन्होंने गोलीमार कर आत्महत्या कर ली। जबकि छतौनी स्थित एक निजी नर्सिंग होम ने पुलिस को बताया है कि उन्हें ललाट में सामने से गोली लगी है। पुलिस ने आशंका जताई है कि आत्महत्या करने वाला कोई व्यक्ति अपने-आप को सामने से गोली नहीं मार सकता। आत्महत्या की अधिकांश मामलों में कनपट्टी में गोली लगी होती है।
मिली जानकारी के अनुसार आज शाम करीब 4 बजे न्यू चांदमारी स्थित संवेदनक अर्जुन सिंह के मकान में गोल चलने की आवाज सुनी गई। किसी ने नगर थाने को फोने किया। नगर थाने की पुलिस अर्जुन सिंह के घर पहुंची। देखा कि घर में ताला बंद है। पुलिस ने छतौनी स्थित निजी नर्सिंग होम को फोन किया। नर्सिंग होम के चिकित्सकों ने पुलिस को बताया कि चांदमारी से अर्जुन सिंह को लाया गया था। उन्हें सिर के सामने ललाट में गोली लगी थी। उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उसके बाद परिजन उनकी डेडबॉडी लेकर चले गए।
पुलिस ने अर्जुन सिंह के चांदमारी स्थित घर को पुलिस की निगरानी में रखा है। परिजन के आने पर पूछताछ के बाद मामले की जांच की जाएगी। पुलिस का कहना है कि कल मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में घर का ताला खोलकर जांच की जा सकती है।