ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
हरसिद्धि में बाइक ने ठोकर मारी, किसान की मौत, मोटरसाइलकिल सवार भी घायल
By Deshwani | Publish Date: 28/7/2019 11:55:10 PM
हरसिद्धि में बाइक ने ठोकर मारी, किसान की मौत, मोटरसाइलकिल सवार भी घायल

हरसिद्धि। आशा कुमारी। 

अरेराज मुख्य मार्ग पर रविवार को कनछेदवा चौक के समीप फुलेना महतो की मौत सड़क दुर्घटना में हो गयी। फुलेना महतो को बाइक सवार ने ठोकर मार दी। जिससे उनकी मौत हो गई। जबकि बाइक सवार मठलोहियार निवाासी मनीष कुमार भी गंभीर रूप से घायल हो गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार धान की रोपनी कर फुलेना महतो अपने घर कनछेदवा नुनिया टोली लौट रहे थे। हरसिद्धि की तरफ से मठलोहियर निवासी युगल साह के पुत्र मनीष कुमार हीरो मोटर साईकिल से अपने घर जा रहा था। तभी मनीष की बाइक की चपेट में फुलेना महतो आ गए।  बाइक सवार भी बुरी तरह घायल हो गया। ग्रामीणों के सहयोग से दोनों को पीएसची अस्पताल में लाया गया। जहाँ फुलेना महतो की मौत इलाज के दौरान हो गयी। वहीं गम्भीर रूप से घायल मनीष को डॉक्टर ने मोतिहारी रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने पुष्टि करते हुये बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मोतिहारी भेज दिया गया। आगे की कारवाई जारी है।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS