ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मोतिहारी
बंगरी नदी के तटबंध की मरम्मत चल रही जारो से, विभागीय पदाधिकारियों ने इसे सुरिक्षित बताया
By Deshwani | Publish Date: 23/7/2019 8:19:54 PM
बंगरी नदी के तटबंध की मरम्मत चल रही जारो से, विभागीय पदाधिकारियों ने इसे सुरिक्षित बताया

रक्सौल। अनिल कुमार।

 बँगरी नदी के तटबंध की मरम्मत करने का कार्य जोरो पर चल रही है। रक्सौल अनुमंडल क्षेत्र में रामगढ़वा प्रखंड की चम्पापुर पंचायत से होकर बंजरिया प्रखंड के फुलवार दक्षणी व उतरी पंचायत से गुजरने वाली बंगरी नदी का तटबंध है।
 
 यह तटबंध दाया 0 से 15. 4 किलो मीटर व बाया 0 से 15. 7 किलोमीटर तक है। जिसपर जल निस्सरण प्रमंडल मोतिहारी , एसडीओ चंदन कुमार, कनीय अभियंता सुधांशू कुमार, मिथिलेश कुमार, विवेक कुमार व अधिकारियों की मुस्तैदी विगत 3 महीनों से चल रही थी। जिसके कारण बँगरी तटबंध काफी मजबूत थी। जिसपर बाढ़ का कोई प्रभाव नही पड़ा। अधिकारियों के अत्यधिक चौकसी के साथ कार्य किया। जिसकी बदौलत बंगरी नदी में आई बाढ़ पर काबू पाकर तकरीबन सैकड़ों गाँवो को बचा लिया गया।

 अभी भी बांध को दुरुस्त करने व बनाये रखने के लिये विगत चार दिनों से दर्जनों मजदूर रखकर बांध पर बने गढ्ढे को भरवाया जा रहा है।  तटबंध को मोटरेबल करना तथा इस तटबंधों पर पैनी नजर रखा जा रहा है। वहीं बंगरी तटबंध पर उसकी पहरेदारी के लिए गृह रक्षा वाहिनी के दर्ज़नो जवानों को तैनात किया गया है। जो तटबंध पर 24 घंटे तक पहरेदारी करते रह रहे है।
 
 जल प्रमंडल मोतिहारी के एसडीओ चंदन कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि बाढ़ के आने से पहले से ही सारी तैयारियां कर ली गयी थी। जिसका नतीजा है कि तटबंध नहीं टूट पाया। बताया कि वे इसके लिए विभाग के पदाधिकारियों को धन्यवाद के पात्र हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में भी बँगरी तटबंध सुरक्षित रहेगा। जिसको लेकर मजदूरों को रख कर मरम्मत कराई जा रही है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS