बिहार
जेनरल बीसी प्रधान को दी गई विदाई, रवाना हुए दिल्ली
By Deshwani | Publish Date: 17/7/2019 11:49:16 PMरक्सौल। अनिल कुमार।
भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रक्सौल से सटे नेपाल में पदस्थापित भारत के कॉन्सुलेट जनरल बीसी प्रधान के कार्यकाल पूरा हो जाने के बाद बुधवार को उन्हें विदाई दी गई। विदाई के बाद वे भारत की राजधानी रवाना हो गये। इस दौरान उनके सहकर्मियों ने उन्हें सम्मानित कर विदा किया। जाने के क्रम में श्री प्रधान भावुक दिखें और उन्होंने सभी सहकर्मियों व लोगों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि आप सबों ने नेपाल के मेरे कार्यकाल को यादगार बनाया, भविष्य में जब कभी मुझे याद करेंगे तो अपने नजदीक पायेंगे। वहीं रक्सौल से श्री प्रधान ट्रेन के द्वारा रवाना हुए, जहाँ कई लोग उन्हें विदा करने उनके साथ गये।