ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मोतिहारी
25 साल पुरानी शादी में आई खटास, पति रचाई दूसरी शादी, रक्सौल थानाध्यक्ष ने कराया सुलह, खर्च देने को तैयार
By Deshwani | Publish Date: 4/7/2019 9:27:50 PM
25 साल पुरानी शादी में आई खटास, पति रचाई दूसरी शादी, रक्सौल थानाध्यक्ष ने कराया सुलह, खर्च देने को तैयार

रक्सौल। अनिल कुमार।

रक्सौल थाना में गुरुवार को र 25 साल पहले हुई शादी के बाद पति-पत्नी में  विवाद का मामला सामने आया। जिसमें तीन बच्चों की मां ने अपने पति पर उसे छोड़ कर दूसरी शादी करने का आरोप लगाया। बताया कि पहले उसके पति उसका भी खर्च वहन करते थे। अब पैसे नहीं दे रहे। इसपर रक्सौल थानाध्यक्ष ने दोनों के बीच सुलह कराकर पति विजय को खर्च देने की बात के लिए तैयार कराया है।
 
 हुआ यूं कि नेपाल के रानीघाट निवासी प्रतीमा देवी आज अपने बेटे के साथ रक्सौल पहुंची। पुलिस के पास जाकर उसने अपने पति मोतिहारी निवासी विजय दास पर आरोप लगाया कि शादी होने के बाद भी उन्होने दूसरी औरत से विवाह कर लिया है। प्रतीमा देवी ने बताया कि उनकी और विजय की शादी आज से 25 साल पहले वीरगंज में प्यार के बाद हुई थी। दोनों के बीच सब कुछ ठीक रहा और प्रतीमा को दो बेटियां व एक बेटा हुए। इसके बाद विजय और प्रतिमा के रिश्ते में खटास आ गयी। प्रतिमा देवी ने बताया कि विजय ने दूसरी शादी मोतिहारी में सरोज देवी नामक महिला से 11 साल पहले कर ली। जिससे भी तीन बच्चे हुये। लेकिन अब विजय प्रतिमा देवी का ख्याल नहीं रख रहा था, जिसके बाद उसने पुलिस की मदद ली। इसके बाद नगर इंस्पेक्टर मो. अयूब खान ने दोनो पक्ष को थाना पर बुलाकर मामले को सुलह कराया और इस बात पर सहमती बनी कि विजय दोनो पत्नी की देखरेख करेगा और अपने साथ रखेगा।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS