मोतिहारी
मोतिहारी में आर्म्स के साथ दो धराए, तीन फरार, पुलिस ने कहा- लूट की फिराक में थे बदमाश
By Deshwani | Publish Date: 21/6/2019 9:29:53 PM
मोतिहारी। देशवाणी।
मुफस्सिल थाना की पुलिस ने दो बदमाशों को आर्म्स के साथ गिरफ्तार किया है। जबकि अन्य तीन भागने में सफल हो गए हैं। पुलिस का कहना है कि लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में बदमाश जुटे हुए थे। इसकी सूचना मिलने पर रेड की गई। जहां से दो बदमाश गिरफ्तार किए गए है।
इनके पास से 315 बोर की पिस्टल व तीन कारतूस जब्त किए गए हैं। पकड़े गए बदमाशों की पहचान हराज निवासी रेखा राय व हरियन छपरा निवासी ललन राय के रूप में की गई है। दोनों बदमाशों ने लूट के षड़यंत्र रचने की बात स्वीकारी है। उन्होंने पुलिस के समक्ष फरार हुए अपने साथियों ने नाम भी बताए हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए रेड कर रही है।
गिरफ्तार बदमाश-
1. रेखा राय- हराज, मुफस्सिल थाना
2. ललन राय- हरियन छपरा, मुफस्सिल थाना
फरार बदमाशों के नाम-
1. विनोद सहनी-मधुबनी घाट, मुफस्सिल थाना
2. जितेन्द्र सहनी- मधुबनी घाट, मुफस्सिल थाना
3. उपेन्द्र राय- बसवरिया, मुफस्सिल थाना