ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
मोतिहारी
शादी बच्चों का खेल नहीं विषय पर रक्सौल थाने में हुई कार्यशाला, थानाध्यक्ष ने कहा- पहले कुछ बनों फिर शादी करो
By Deshwani | Publish Date: 20/6/2019 9:16:58 PM
शादी बच्चों का खेल नहीं विषय पर रक्सौल थाने में हुई कार्यशाला, थानाध्यक्ष ने कहा- पहले कुछ बनों फिर शादी करो

रक्सौल। अनिल कुमार।

 शादी बच्चों का खेल नहीं विषय पर रक्सौल थाना में छात्राओं के साथ कार्यशाला का आयोजन किया गया। बिहार वालेंटरी हेल्थ एसोसिएशन पटना के द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें करीब 25 स्कूली छात्राओं ने भाग लिया।

इस कार्यशाला की अध्यक्षता इंस्पेक्टर मोहम्मद अयूब ख़ाँ ने की। उन्होंने बच्चियों को सामाजिक कुरीतियों से बचाव के लिए कई गुर सिखाए। मो० अयूब ने बच्चियों को हौसला बढ़ाते हुए कहा कि पहले कुछ बनो उसके बाद शादी करो।
 
आज की लड़कियां लड़कों से आगे हैं। लड़कियों की शादी 18 वर्ष से कम उम्र में करना अपराध है। क्योंकि उससे कम उम्र में शारीरिक विकास नही हो पाता 18 वर्ष से कम उम्र में शादी करने से बच्चे का जो जन्म होगा वह कुपोषित होगा। जिससे जच्चा व बच्चा दोनों असुरक्षित होंगे। उन्होंने कहा कि बाल विवाह रोकने के लिए आप भी जागरूक हो व ग्रुप बना कर दुसरो को भी जागरूक करें।
 
वही उन्होंने बच्चियों को मोबाइल से दूर रहने की भी हिदायद दी। उन्होंने कहा कि आजकल के बच्चे मोबाइल से ही ज्यादा खराब हो रहे है। आपलोग नारी शक्ति हो अपनी शक्ति को पहचानों। कोई दिक्कत हो तो बेधड़क उनके पास थाना आओ। ये प्रण लो हम तो कम उम्र में शादी नही करेंगे व दूसरों को भी नहीं करने देंगे। कार्यशाला में एसआई राजेश कुमार,चंदन कुमार,पप्पू शर्मा,अनिल साह ,बिहार वालेंटरी हेल्थ एसोसिएशन से उमेश श्रीवास्तव, निशु देवी व बच्चियों में ममता कुमारी, अंजली कुमारी, पुनिता कुमारी, रानी कुमारी, लक्ष्मी कुमारी व अमीषा कुमारी के साथ अन्य छात्राएं भी शामिल थी।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS