ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
मोतिहारी
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन मना
By Deshwani | Publish Date: 19/6/2019 11:27:27 PM
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन मना

रक्सौल। अनिल कुमार।

रक्सौल के ब्लॉक रोड स्थित भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यालय में बुधवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का 49 वां जन्मदिन मनाया गया। बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव प्रो.अखिलेश दयाल व रक्सौल विधान सभा अध्यक्ष मनोरंजन तिवारी ने संयुक्त रूप से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राहुल गांधी के 49 वें जन्मदिन पर केक काटकर एवं मिठाई खिलाकर दीर्घायु जीवन की कामना की गई। 

 

प्रदेश महासचिव प्रो.अखिलेश दयाल ने कहा कि आज देश में किसान, मजदूर व युवा सभी इस सरकार से क्षुब्ध है। देश के जवान रोज सीमा पर मारे जा रहे हैं। लेकिन सरकार कुंभकर्णी नींद में सोई हुई है। सर्वोच्य पद गृहमंत्री, वित्त मंत्री एवं रक्षामंत्री अनुभवहीन हैं। आज देश की स्थिति ऐसी है कि देश का चौथा स्तम्भ मरता किसान, बेरोजगार युवा, दिशाहीन अर्थव्यवस्था की चर्चा कम और सत्ता के प्रशंसा मे लगे हुये हैं।

 

प्रदेश महासचिव ने कहा कि बिहार के मुजफ्फरपुर में लगभग 140 बच्चों ने दम तोड़ दिया है। केन्द्र और राज्य मे डबल इंजन की सरकार है। फिर भी बच्चे सुरक्षित नहीं है। उक्त कार्यक्रम में ईश्वरचंद्र प्रसाद, केदार प्रसाद, घनश्याम श्रीवास्तव, सूरज कुमार, विकास कुमार, विशाल कुमार सिंह, सत्येन्द्र शर्मा व अवधेश यादव, म. इमरान उपस्थित थे।         

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS