मोतिहारी
जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट, झगड़ा छुड़ाने गए उप सरपंच का सिर फूटा
By Deshwani | Publish Date: 17/6/2019 11:53:13 PMरक्सौल। अनिल कुमार। रक्सौल प्रखंड की नोनियाडीह पंचायत में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच रविवार को हिंसक झड़प हो गई। इस झड़प में झगड़ा छुड़ाने गए उप सरपंच गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं। जिनका उपचार जारी है।
इसकी पुष्टि करते हुए इन्सपेक्टर महम्मद अयुब ख़ाँ ने बताया कि नोनयाडीह में एक जमीन सिसम की लकड़ी राजू सहनी ने रखी थी।जिसे देख रविवार की सुबह साढ़े नव बजे नोनियाडीह पंचायत के उपसरपंच मेघू यादव का पूत्र उक्त भूमि को अपना बताते हुए उसे हटाने के लिए बोला। इसी पर दोनों पक्षों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया। जिसकी भनक मिलते उपसरपंच मेघू यादव घटना स्थल पर पहूँच कर झगड़ा छूडाने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान राजू सहनी, अमरेन्द्र सहनी, सुरेन्द्र सहनी और जगरनाथ सहनी लोहे के रड से हमला कर दिया। जिसमे सिर फट गया और मेघू यादव गंभीर रुप से घायल है। मेघू यादव द्वारा दिए गए आवेदन और बयान के आधार पर मामला दर्ज कर कार्यवाही प्रारंभ कर दी गयी है।