बिहार
मोतिहारी के डुमरियाघाट में कार व टाटा मैजिक ट्रक की टक्कर, गोपालगंज व सीवान के आधा दर्जन घायल
By Deshwani | Publish Date: 13/6/2019 9:46:12 PMमोतिहारी। डुमरियाघाट। सुधांशु कुमार मनीष। थाना क्षेत्र के स्टेट हाइवे 74 पर हुसेनी के समीप गुरुवार की दोपहर टाटा मैजिक ट्रक व एक लग्जरी कार की जबरदस्त टक्कर हो गई। दो वाहनों की टक्कर में छह व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में सीवान जिले के मुफसिल थाने के श्रीनगर गंडक कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय मैजिक चालक विशाल कुमार व 48 वर्षीय दिलीप साह सहित अन्य शामिल हैं। वहीं गोपालगंज जिले के मीरगंज थाने के महीचक निवासी 20 वर्षीय कार चालक विक्की कुमार, विपिन कुमार, खुशबू देवी, व एक वर्षीय बच्चा बताया जाता है।
जानकारी के अनुसार बिना नंबर की कार मुजफ्फरपुर से आ रही थी। ज्यो ही हुसेनी मजार के समीप पहुची कि कार का चक्का ब्लास्ट कर गया। जहां रामपुर खजुरिया की तरफ से आ रही टाटा मैजिक ट्रक से अनियंत्रित हो आमने सामने की टक्कर हो गई। जहां दोनों वाहनों पर सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची डुमरियाघाट पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से निजी नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष अभिनव कुमार दुबे ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।