मोतिहारी
राशन कार्डधारियों ने रक्सौल में किया प्रदर्शन
By Deshwani | Publish Date: 13/6/2019 9:40:11 PMरक्सौल। अनिल कुमार।
राशनकार्ड धारियों ने राशन उठाव का वार्ड बदलने पर किया अनुमण्डल में विरोध प्रदर्शन। शहर के वार्ड नम्बर 16 के निवासी वार्ड पार्षद मो. अब्बास के साथ भारी संख्या में पहुँच विरोध प्रदर्शन किया व अपनी मांगों को रखा।
अपने माँग के बारे में लोगों ने बताया कि वार्ड 16 के राशनकार्डधारी अपना राशन वार्ड 16 के नव चयनित जनवितरण प्रणाली सलेखा खातून से उठाव कर रहे थे। जहाँ लोगों को काफी सहूलियत होती थी।
इसी बीच प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा उस केंद्र के लगभग 40 प्रतिशत कार्डधारियों को सलेखा खातून के यहाँ से हटाकर वार्ड 15 के जनवितरण प्रणाली इंदू देवी के यहाँ कर दिया। जिसके बाद लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जिसके विरोध में लोग अनुमंडल कार्यालय में सम्बंधित अधिकारी से मिलने गए, परन्तु उनसे मुलाकात न हो सकी। जिसके बाद लोग नाराज होकर प्रदर्शन किया। मौके पर नसीमा खातून, नूर नेशा खातून, जैनुत खातून, सुगी देवी, लालसा देवी, उषा देवी, रामा देवी व कंचन देवी सहित कई उपस्थित थे।