मोतिहारी
चकिया में लोगों न पिटाई कर युवक को थाने को सौंपा, पुलिस ने कहा- बाइक चुराते रंगे हाथ धराया
By Deshwani | Publish Date: 12/6/2019 12:00:00 AMचकिया। रूबी सिंह की रिपोर्ट।
चकिया पुलिस ने अशोक सहनी नामक युवक को बुधवार की शाम बाइक चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि शहर के रूपमहल सिनेमा हॉल के सामने से बाइक चोरी कर भाग रहा था। लोगों ने इसे खदेड़ कर पकड़ लिया। गिरफ्तारी के समय वह शराब के नशे में था।
बाइक चोरी के आरोप में गिरफ्तार अशोक सहनी मधुबन थाना के लाही बंजरिया गांव निवासी है। इसपर चकिया के कोयला बेलवा बरैठा गांव निवासी सत्यम कुमार द्विवेदी की बाइक चोरी का आरोप है।
बताया जा रहा है कि चोरी के आरोप में पकड़े गए अशोक सहनी को लोगों ने पिटाई की। फिर पुलिस को सौंप दिया। घटना आज शाम की बताई जाती है। पकड़ा गया युवक मधुबन थाना क्षेत्र के लाही बंजरिया निवासी अरुण सहनी का पुत्र अशोक कुमार सहनी बताया जाता है। बताया जाता है कि चकिया थाना क्षेत्र के कोयलाबेलवा बरैठा निवासी ब्रजकिशोर द्विवेदी का पुत्र सत्यम कुमार द्विवेदी अपनी नई बिना नंबर की स्प्लेंडर बाइक से बाजार आये थे। वे उक्त स्थान पर बाइक खड़ी कर सामने दुकान में घुसे ही थे कि बाइक लेकर उक्त युवक भागने लगा। द्विवेदी द्वारा शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने खदेड़ कर बाइक के साथ युवक को पकड़ पिटाई कर दी। जब पुलिस उसे रेफरल अस्पताल में इलाज के लिये ले गई तो वह युवक शराब के नशे में निकला। फिलहाल पकड़े गए युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है।