बिहार
मोतिहारी के चांदमारी-बलुआटाल रोड में डेरी की गाड़ी ने रिक्सा चालक को ठोकर मारी, मौत, ड्राइवर गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 11/6/2019 9:11:04 PMप्रतीकात्मक तस्वीर।
मोतिहारी। देशवाणी।
सोमवार की रात डेरी की टाटा 407 गाड़ी ने शहर के चांदमारी चौक- बलुआटाल पथ में एक रिक्से को ठोकर मार दी। इस दुर्घटना में रिक्सा चालक की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने डेरी के दूध ढोने वाली गाड़ी को घेर लिया। उसके चालक को पकड़कर नगर थाने के हवाले कर दिया। रिक्सा चालक बंजरिया थाना के झखिया निवासी अजय लाल सहनी थे।
घटना बीती रात करीब साढ़े ग्यारह की बताई गई है। जब चांदमारी चौक से बलुआ ओवर ब्रिज की तरफ जा रहा था। तभी तेज गति से आ रही डेरी की टाटा 407 ने ठोकर मार दी। जिससे रिक्सा चालक अजय लाल सहनी की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने टाटा 407 को घेर लिया और उसके चालक हरसिद्धि के जोगिया निवासी रूपेश कुमार को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने टाटा 407 गाड़ी के ड्राइवर रूपेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।