मोतिहारी
जदयू ने चिरैया में शुरू किया प्राथमिक सदस्यता अभियान
By Deshwani | Publish Date: 10/6/2019 12:11:53 AMमोतिहारी। चिरैया। अर्चना रंजन।
जदयू ने पार्टी को मजबूत बनाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह के निदेश पर शनिवार को महा सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई।
अभियान की शुरुआत जिला उपाध्यक्ष सह सदस्यता अभियान प्रभारी अमरेंद्र सिंह ने की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक दो वर्ष के बाद सदस्यता अभियान चलाई जाती है। सदस्यता अभियान के तहत पार्टी के सभी नेता एवं कार्यकर्ता दोबारा अपनी सदस्यता लेते हैं। साथ हीं साथ ज्यादा से ज्यादा नए सदस्यों को भी जोड़ा जाता है।
उन्होंने कहा कि इस बार ग्रामीण एवं नगर के वार्ड अध्यक्ष इस कार्य की जिम्मेवारी सौंपी गई है। सभी लोग अपने-अपने क्षेत्र में घूमकर नेता एवं कार्यकर्ता को प्राथमिक सदस्यता दिलाएंगे। बतादें की सदस्यता अभियान के क्रम में मिश्रौलिया पंचायत के अध्यक्ष नन्हक सिंह ने पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष एवं जदयू के राज्य कार्यकरणी सदस्य मंजू देवी को पार्टी का प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कराई। इसके साथ ही जदयू के कार्यकर्ताओं व नए साथियों ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष केदार पटेल, उपाध्यक्ष दिवाकर पांडेय, युवा अध्यक्ष नवसिफ एकराम, प्रखंड प्रवक्ता तबरेज अजीज, प्रखंड महासचिव नारद पटेल व उपेंद्र प्रसाद आदि सहित दर्जनों पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।