ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
मोतिहारी के बिजबनी गांव में तीन दिनों से लापता 6 वर्षीय बच्ची का शव मिला, दुष्कर्म की आशंका पर नशे की गोली के साथ एक गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 9/6/2019 11:33:47 PM
मोतिहारी के बिजबनी गांव में तीन दिनों से लापता 6 वर्षीय बच्ची का शव मिला, दुष्कर्म की आशंका पर नशे की गोली के साथ एक गिरफ्तार

मासूम की फाइल फोटो- देशवाणी।

 मोतिहारी। घोड़ासहन। राजू सिंह।

जितना थाना क्षेत्र के बिजबनी हनुमान मंदिर के समीप अरुणा नदी से पुलिस ने रविवार को एक 6 वर्षीय बच्ची का शव बरामद किया है। पानी में फुल जाने के कारण शव से बदबू भी आ रही थी। शव की पहचान कर ली गई है। बीते शुक्रवार की शाम को उक्त बच्ची अपने घर से दूघ लेने को निकली थी। तब वह लापता थी। परिजन के द्वारा दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका पर बिजबनी गांव के एक नशेड़ी को नशे की गोलियों के साथ गिरफ्तार किया गया है।

परिजन की आशंका के बाद नशेड़ी गिरफ्तार-

परिजन ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई है। दुष्कर्म के बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई है। इस आरोप के बाद सिकरहना डीएसपी आलोक सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बिजबनी गांव निवासी एक नशेड़ी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से नशे की गोलियां भी मिली।

नशेड़ी को जितना पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़ दिया था-

 बच्ची के पिता ने बताया कि 3 तीन पूर्व दूध लेने पड़ोस में गई थी। जो लौटकर घर नही आई। जिसको लेकर थाने को भी सूचित किया गया था। इधर शक के आधार पर शनिवार को पुलिस ने गांव के ही राजू महतो को पूछताछ के लिए थाने लाई थी। जिसे स्थानीय कुछ नेताओं के दबाव के कारण छोड़ दिया गया। शव मिलने के तुरंद बाद डीएसपी आलोक सिंह क के आदेश पर गिरफ्तार कर लिया गया है।

इधर थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि एक की गिरफ्तारी की गई है। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS