मोतिहारी
रक्सौल में चला जदयू का सदस्यता अभियान
By Deshwani | Publish Date: 8/6/2019 9:24:40 PM
रक्सौल। अनिल कुमार।
बिहार प्रदेश जदयू के प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार शनिवार को जिला जदयू ने सदस्यता अभियान की चलाया।
रक्सौल प्रखंड की भेलाही पंचायत में आज पंचायत अध्यक्ष बीर कुमार चौबे जद (यू) ने जिलाध्यक्ष भुवन पटेल से कई लोगों को सदस्यता दिलाकर अभियान की शुरुआत की गई।
उक्त अवसर पर इनद्रजीत पटेल, अजय पटेल हिरालाल पटेल सहित काफी संख्या में लोगों ने जदयू की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। उक्त अवसर पर जिला महासचिव डॉ सौरव कुमार राव, रक्सौल प्रखंड अध्यक्ष बिशवजीत पटेल जिला महासचिव राजेन्द्र पटेल, भानु कुमार, कुणाल पटेल, हरिहर पटेल, अनिल पटेल, पिंटू पटेल, प्रभात कुमार सिंह, गौतम राव इत्यादि लोगों को संबोधित किया।
कहा कि जदयू के जिलाअध्यक्ष भुवन पटेल ने कहा कि बिहार के विकास पुरूष जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में आज से पुरे देश में जदयू का सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें जदयू की नीतियों व सिद्धांतों एवं कार्यक्रर्मों मे विश्वास रखने वाले लोगों को जदयू का सदस्य बनाना है। आज उसी कड़ी में यहाँ पर सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई है। जो इस माह के अंत तक चलेगा।