ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
रक्सौल में दो पासपोर्ट व पाकिस्तानी दास्तावेज के साथ संदिग्ध इरानी नागरिक नेपाल से भारत प्रवेश करते गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 7/6/2019 11:33:11 PM
रक्सौल में दो पासपोर्ट व पाकिस्तानी दास्तावेज के साथ संदिग्ध इरानी नागरिक नेपाल से भारत प्रवेश करते गिरफ्तार

रक्सौल् में पकड़ाया दो पास्पोर्ट व पाकिस्तानी दास्तावेज के साथ विदेशी नागरिक। फोटो- देशवाणी।

रक्सौल। अनिल कुमार।

भारत-नेपाल सीमा के रक्सौल से शुक्रवार को फिर एक बार अवैध पाकिस्तानी पार्सपोर्ट व संदिग्ध कागजात के साथ इरानी नागरिक पकड़ा गया है। इसने अपनी पहचान इरान के तेहरान निवासी 48 वर्षीय मोहम्मद हसन सैफई बताया है। इसके पास से दो पासपोर्ट जब्त किए गए हैं। जिसपर तस्वीर धारक का था। लेकिन नाम में फेरबदल किया गया है।

 

इमिग्रेशन पदाधिकारी प्रेम रंजन व उनके सहयोगी पदाधिकारियों ने पाकिस्तानी नागरिक को पाकिस्तानी पासपोर्ट के साथ पकड़ा है। बताया गया है कि मो सैफई के साथ इसकी बेटी भी थी। जिसे पहले ही उसकी भारत में एन्ट्री रिफ्यूज कर वापस नेपाल लौटा दिया गया।

 

 इमिग्रेशन अधिकारी प्रेम रंजन व उनके सहयोगी के द्वारा जांच के दौरान एक संदिग्ध विदेशी नागरिक को गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से कई कागजात और अवैध पासपोर्ट को बरामद किया गया है। जिसके पास दो पासपोर्ट था। जिसमे एक इरानी पासपोर्ट से इमिग्रेशन में भारत में प्रवेश के लिए इंट्री करा रहा था।


 जांच के क्रम में इसके पास पाकिस्तानी पासपोर्ट पकड़ा गया। जिसमें फोटो इसी व्यक्ति का था। लिहाजा नाम बदला हुआ था। इसके पास कई पाकिस्तानी दस्तावेज पकड़े गए हैं। जिसकी जांच की जा रही है। इसके साथ इसकी बेटी भी थी। जिसकी एंट्री रिफ्यूज कर वापस नेपाल भेज दिया गया। 

इमिग्रेशन विभाग द्वारा इस विदेशी को भारतीय कस्टम के समीप से उस वक्त गिरफ्तार किया गया। जब वह नेपाल से रक्सौल के रास्ते भारत में प्रवेश कर रहा था। पकड़े गये विदेशी नागरिक की पहचान इरान के तेहरान निवासी 48 वर्षीय मोहम्मद हसन सैफई के रूप में हुई है। इसने पूछताछ में बताया कि आज ही सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन से इसे दिल्ली जाना था। 

 

वहीं पूछताछ के दौरान कई कागजात सामने आए है। दो पासपोर्ट पकड़े जाने पर इस बात की भी जांच की जा रही है। पता किया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति असल में पाकिस्तानी नागरिक है या इरानी।  अग्रिम कार्यवाही के लिए विदेशी नागरिक को इमिग्रेशन कार्यालय ने हरैया थाना को सुपूर्द कर दिया है।                       


 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS