मोतिहारी
शिकारगंज में गृहस्वामी ने दो को पकड़ पुलिस को सौंपा, कहा- चोरी करते रंगे हाथ दबोचा
By Deshwani | Publish Date: 5/6/2019 12:00:10 AMप्रतीकात्मक तस्वीर।
चिरैया। अर्चना रंजन।
चिरैया प्रखंड के शिकारगंज थाना क्षेत्र के गोढिया गांव में सोमवार की देर रात ग्रामीणों के सहयोग से दो संदिग्ध को पकडकर पुलिस को सौंप दिया। गृहस्वासी बिगन कुमार का कहना है कि दोनों को घर में चोरी करते रंगे हाथ दबोचा गया है।
ग्रामीणों के सहयोग से दोनों को पकड़कर शिकारगंज थाना की पुलिस को सौंप दिया गया है। दोनों आरोपी गांव के ही अमरेश कुमार व राजेन्द्र कुमार बताए गए हैं। पुलिस ने दोनों को पूछताछ के बाद मंगलवार को जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि दोनों के पास से ताला तोड़ने के औजार भी जब्त किए गए हैं।
गृहस्वामी बिगन कुमार ने पुलिस को बताया है कि बीती रात दोनों उनके घर मे घुस कर पेटी तोड़ रहा थे। तभी उनकी नींद खुल गई। वे अन्य लोगों के सहयोग से दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया।
इधर शिकारगंज थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों चोर से आवश्यक पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार चोर के पास से पेटी खोलने वाला औजार भी जब्त किया है।