मोतिहारी
नेपाल महावाणिज्य दूत को सरिसवा नदी की बदतर स्थिति से अवगत कराया रक्सौल के समाजसेवी रंजीत ने
By Deshwani | Publish Date: 3/6/2019 11:00:00 PM रक्सौल। अनिल कुमार।
स्वच्छ रक्सौल संस्था के अध्यक्ष रणजीत सिंह ने भारतीय महावाणिज्य दूत बीरगंज, नेपाल को एक आवेदन देते कर सरिसवा नदी की स्थिति से अवगत कराया है। श्री सिंहन कहा है कि बीरगंज नगरपालिका द्वारा प्रतिदिन भारी मात्रा में कूड़ा-कचरा नो मेंस लैण्ड स्थित सरिसवा नदी में गिराया जा रहा है।
स्वच्छ रक्सौल के अध्यक्ष रणजीत सिंह ने भारत-नेपाल सीमा स्थित महत्वपूर्ण शहर रक्सौल होने के बावजूद भी यह शहर गंदगी के अंबार से भरा पड़ा है। इस शहर से होकर सरिसवा नदी बहती है। यह नदी नेपाल की पहाड़ियों से आती है। जो भारत के अन्य नदियों में जाकर मिलकर गंगा नदी तक जाती है।
जबकि इस नदी के किनारे नो मेंस लैंड के करीब नेपाल के बीरगंज महानगरपालिका द्वारा कूड़ा-कचरा गिराया जा रहा है। जिससे नदी का जल प्रदूषित होकर जहरीला हो गया है। देश-विदेश से आने वाले पर्यटक भी नाक पर रुमाल रखकर आने-जाने को विवश है। जिससे देश-विदेश में रक्सौल बीरगंज की तस्वीर बद से बदतर बन गयी है। यह अंतरराष्ट्रीय नियम का उल्लंघन भी है। उक्त बावत श्री सिंह ने उक्त कचरा पर रोक लगाने की माँग की है। वहीं ऐसा न होने पर शांतिपूर्ण आंदोलन की चेतावनी दी है।