मोतिहारी
मोतिहारी के पकड़ीदयाल में डीएसपी ने कैश लूटकांड में चार को दबोचा, पिस्टल व कारतूस जब्त
By Deshwani | Publish Date: 1/6/2019 11:00:00 PM मोतिहारी। पकड़ीदयाल।
पकड़ीदयाल डीएसपी दिनेश पाण्डेय के नेतृत्व ने छापेमारी कर 1.67 लाख कैश लूटकांड में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने लूटकांड में संलिप्त चार को आर्म्स के साथ घर दबोचा है। बीते 22 मई को भारत फाइनेंस के मैनेजर से 1.67 लाख रुपये हथियार के बल पर लूट लिए थे।
पुलिस ने इनके पास से एक पिस्टल, तीन कारतूस, एक ग्लैमर बाइक व तीन मोबाइल भी जब्त किए हैं।
गिरफ्तार किए गए-
पुलिस ने
1. सुलेमान अंसारी- ढाका
2. बरकत मियां-ढाका
3. सोनू खान- शिकारगंज
4. एसी रंजन राम- सिरहा कटहां, पकड़ीदयाल को गिरफ्तार किया है।
इस रेड में डीएसपी दिनेश पाण्डेय के साथ थानध्यक्ष नित्यानंद चौहान शामिल थे।