मोतिहारी
रक्सौल भाजपा नेता को पितृ शोक, दी गई सांत्वना, श्रद्धांजलि
By Deshwani | Publish Date: 28/5/2019 11:31:00 PMरक्सौल। अनिल कुमार।
भाजपा के नगर महामंत्री व नगर वार्ड पार्षद कुंदन सिंह के पिता समाजसेवी राम प्रसाद सिंह का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। निधन की खबर सुनते ही कुंदन सिंह के आवास पर लोगो को भीड़ जुट गई। उनके चाहने वालों व भाजपा नेताओं में शोक व्याप्त हो गया।
कुंदन सिंह के पिता राम प्रसाद सिंह भी समाज से जुड़े व्यक्ति थे। निधन के खबर सुनने के बाद भाजपा के नेताओ में प्रो० अनिल कुमार सिन्हा, गुड्डू सिंह,मनीष दुबे,वार्ड पार्षद पति कन्हैया सर्राफ सहित कई लोगों ने शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी।