मोतिहारी
रक्सौल में जश्न का माहौल, नेताओं ने कहा- एनडीए की जीत, वंशवाद,जातिवाद व सांप्रदायवाद पर जीत
By Deshwani | Publish Date: 24/5/2019 11:00:00 PM रक्सौल। अनिल कुमार।
एनडीए की शानदार जीत पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए इस जीत को वंशवाद जातिवाद संप्रदायवाद पर विजय बताया है। जिला उपाध्यक्ष एवम सांसद प्रतिनिधि प्रोफ़ेसर डॉ अनिल कुमार सिन्हा ने कहा कि देश की आजादी के बाद पहली बार सकारात्मक राजनीति ने पूरे देश में अभूतपूर्व परिवर्तन लाया है। जिसने साबित कर दिखाया है कि राष्ट्र के विषय पर किसी से समझौता नहीं किया जा सकता। प्रो सिन्हा ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार गरीबों के हितों की रक्षा एवं राष्ट्र की सुरक्षा के प्रति समर्पित है। देश की जनता ने साबित कर दिया है कि जो सबका साथ सबका विकास एवं सबका विश्वास पर कार्य करेगा वही राष्ट्र नायक बनेगा। प्रो सिन्हा ने डॉ संजय जायसवाल की जीत को ऐतिहासिक बताया है। सभी नेताओं ने डॉ जायसवाल को बधाई देते हुए कहा है कि उनके नेतृत्व में इस क्षेत्र का चहुमुखी विकास होगा। रक्सौल विधानसभा की जनता ने नकारात्मक सोंच को नकारा कर दिया है। डॉ जायसवाल को समाज के सभी वर्गों का साथ मिला है। प्रो सिन्हा ने आम जनता को बधाई देते हुए उनके प्रतिआभार व्यक्त किया है,उन्होंने कहा इस बार कार्यकर्ता से जनता आगे थी।
कार्यकर्ताओं के अथक प्रयास का फल है। उन्होंने राजग गठबंधन के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। भाजयुमो के जिला अध्यक्ष को प्रो मनीष दुबे ने जीत को भारतीय इतिहास में एक क्रांति बताया है। वहीं भाजयुमो के क्षेत्रीय प्रभारी गुड्डू सिंह ने इसे जनता की जीत बताया है। भाजयुमो के क्षेत्रीय प्रभारी इंजीनियर जितेंद्र कुमार एवम सांसद प्रतिनिधि राज किशोर राय भगत ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश चौमुखी विकास किया है और आगे भी करेगा।