मोतिहारी
रक्सौल में बारात के लिए रास्ता रोकने पर दो पक्षों में मारपीट, आधा दर्जन घायल
By Deshwani | Publish Date: 18/5/2019 11:42:58 PMरक्सौल। अनिल कुमार।
रास्ता विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए मारपीट में आधे दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज रक्सौल पीएचसी में हो रहा है।
घटना की जानकारी देते हुए नगर थानाध्यक्ष मो० अयूब ने बताया कि शुक्रवार को देर संध्या सिसवा गांव निवासी सुरेश यादव की पाटीदारी में आज बारात आ रही थी। जिस रास्ते से बारात आ रही थी, उक्त रास्ते अनिल यादव ने अपना निजी रास्ता बताते हुए बारातियों को जाने से रोक दिया। जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद उत्पन्न हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। मारपीट में अनिल यादव,मंजेश कुमार यादव,लालसा देवी,चंद्रावती देवी,सुनील कुमार,शारदा देवी आदि घायल हो गए। इस घटना को ले सिसवा कोनी टोला निवासी अनिल यादव ने थाना में आवेदन देकर सुरेश यादव, दिनेश यादव व संजय यादव सहित कुल आठ लोगो पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया है।