ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
मोतिहारी
गैस रिसाव से घर में लगी आग, घर बनाने के लिए रखे तीन लाख नकद सहित पांच लाख की सम्पत्ति हुई राख
By Deshwani | Publish Date: 18/5/2019 9:28:43 PM
गैस रिसाव से घर में लगी आग, घर बनाने के लिए रखे तीन लाख नकद सहित पांच लाख की सम्पत्ति हुई राख

मोतिहारी। चिरैया। अर्चना रंजन।
 
चिरैया प्रखंड के शिकारगंज थाना क्षेत्र के बटौआ गांव में शनिवार की सुबह खाना बनाने के क्रम मे रसोई गैस के रिसाव से घर में आग लग गई। इस अगलगइी से करीब पांच लाख रुपए की सम्पत्ति जलकर राख हो गई। अग्निपीड़ित मो कासिम अपने घर बनाने के लिए नकद रुपये रखे थे। वह भी जल गया।
 
 
आग गांव के मो. कासिम अंसारी के घर लगी थी। अग्निपीड़ित के अनुसार वह घर बनाने के लिए अपने पुराने घर के अन्य कमरों को तोड़ दिया था। जिस घर में खाना बन रहा था उसी घर में अन्य घरों का समान रखा गया था।
 
 
खाना बनाने के क्रम में गैस सिलेंडर से रिसाव के कारण अचानक से आग पकड़ ली।र देखते ही देखते घर में रखे गए समानों में आग पकड़ ली। जिससे सब कुछ जलकर राख हो गया। संयोग यह रहा कि परिजनों ने किसी तरह से आग लगे सिलेंडर को घर से बाहर निकाल लिया। नहीं तो बहुत बड़ा हादसा हो जाता। इधर घर में लगी आग से घर बनाने के लिए रखे गए तीन लाख रुपये नकद सहित घरभर का कपड़ा, बर्तन, फर्नीचर, अनाज आदि जलकर राख हो गया।
ग्रामीणों के अनुसार आग इतनी भंयकर थी कि आग पर काबू नहीं पाई जा सकी। फिर अग्निशामक दमकल को बुला पड़ा, तब जाकर आग पर काबू पाई गई। अग्निपीड़ित मो. कासीम अंसारी ने इसकी सूचना शिकारगंज थाना व अंचल को दी है। इधर पंचायत के मुखिया भोला पासवान ने अंचलाधिकारी चिरैया से अग्निपीड़ित को सरकारी सहायता देने की मांग की है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS