बिहार
भारत-नेपाल सीमा पर चल रही एसएसबी 47वीं बटालियन की पेट्रॉलिंग
By Deshwani | Publish Date: 15/5/2019 11:00:00 PMरक्सौल, अनिल कुमार।
भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी के 47वीं बटालियन के जवानों के द्वारा चलाए जा रही है पेट्रोलिंग। बुधवार को हरपुर, मुसहरवा, महदेवा, नकरदेई, सहदेवा, अहिरवा टोला, प्रेमनगर आदि जगहों पर पेट्रोलिंग दौरा किया गया। पेट्रोलिंग का दौरा एसएसबी के उपकमांडेट राकेश कुमार की अगुवाई में की गयी।
एसएसबी के कमांडेट प्रियव्रत शर्मा के दिशा-निर्देश पर सीमाई क्षेत्र के सभी भारतीय पीलर का पेट्रोलिंग करना है जो भारतीय पीलर संख्या 387/7 से लेकर 390/14 तक चलनी है। मौके पर सुरेंद्र सिंह नेगी, निरीक्षक राज नंदन कुमार, सहायक उप निरीक्षक मुर्मू, सहायक उप निरीक्षक संचार निशिकांत पाठक, हवलदार रामस्वरुप, प्रदीप कुमार, सिपाही देवेंद्र, सूरज, आशीष, प्रेम सहित अन्य जवान शामिल थे।