मोतिहारी
शादी करने जाने के पूर्व दूल्हे ने किया मतदान
By Deshwani | Publish Date: 12/5/2019 6:20:15 PMसुगौली। शिवेश झा। लोकतंत्र में अपनी भागीदारी निभा दूसरों के लिए प्रेरणा बने साहेब सर्राफ ने अपनी शादी करने के पूर्व अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वे दीनदयाल बालिका उच्च विद्यालय में स्थित मतदान केंद्र संख्या 196 पर हाथों में लगी मेहंदी के साथ पहुंचे। जहां उनके इस प्रेरणा से अन्य युवाओं ने भी मतदान में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।
उन्होंने बताया कि लोकतंत्र के इस महान पर्व पर सबकी सहभागिता से ही देश को मजबूत दिशा मिल सकती है। इसलिए पहले मतदान फिर जलपान का नारा सार्थक हो सकता है। आज के शादी के रस्म में से भी थोड़ा समय निकाल मतदान करने पहुंचा हुं।