ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मोतिहारी
रक्सौल में चार मतदान केन्द्र होंगे आदर्श, बूथ की कमान संभालेंगी सिर्फ महिला पदाधिकारी
By Deshwani | Publish Date: 10/5/2019 11:49:18 PM
रक्सौल में चार मतदान केन्द्र होंगे आदर्श, बूथ की कमान संभालेंगी सिर्फ महिला पदाधिकारी

 

रक्सौल। अनिल कुमार।

लोकसभा चुनाव को लेकर रक्सौल विधानसभा में चार आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए है। इन मतदान केंद्रों पर पूरी कमान महिलाकर्मियों के हवाले होगा। इसके लिए करीब 50 महिला अधिकारियों व कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र एसडीओ के द्वारा दिया गया है।


 एसडीओ अमित कुमार ने बताया कि रक्सौल विधानसभा क्षेत्र में 4 मतदान केंद्रों में पीठासीन अधिकारी से लेकर मतदान अधिकारी और सुरक्षा व्यवस्था तक सारी व्यवस्था महिला कर्मचारियों के हाथों में होगी। जो रक्सौल के हजारीमल हाई स्कूल में चारो बूथ 45,46,47 व 48 शामिल है। एसडीओ अमित कुमार ने महिला कर्मियों को निर्देश देते हुए बताया कि मतदान के बाद वीवी पैट मशीन की बैटरी को निकाल लेना है। और ईवीएम के साथ उसको अलग से जमा करना है। आदर्श बूथ पर शिक्षिक शोभा कुमारी, किरण कुमारी, रेणु कुमारी, रूपलता कुमारी, सुमन कुमारी, नीलिमा कुमारी, श्वेता कुमारी, पूनम कुमारी, मनोरमा कुमारी, वंदना कुमारी, सुनीता सिंह, रंजू त्रिवेदी व अन्य मौजूद रहेंगी।     

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS