ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
चुनाव को लेकर 10 की शाम भारत-नेपाल बोर्डर सील, दोनों देशों की तरफ गाड़ियाें की लगी लम्बी कतार
By Deshwani | Publish Date: 10/5/2019 10:28:12 PM
चुनाव को लेकर 10 की शाम भारत-नेपाल बोर्डर सील, दोनों देशों की तरफ गाड़ियाें की लगी लम्बी कतार

रक्सौल। अनिल कुमार।

भारत-नेपाल सीमा लोकसभा चुनाव को लेकर को सील कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक शाम को 5 बजे ही सीमा को सील करने का आदेश था, लेकिन प्रशासन और कस्टम के बीच तालमेल सहीं नहीं होने के कारण बॉर्डर शाम के करीब 6 बजकर 40 मीनट पर सील किया गया। चुनाव समाप्त होने तक यानी 12 मई तक बॉर्डर सील रहेगी। लिहाजा बीमार को ले जा रहे एम्बुलेंस को आने-जाने की अनुमति दी जा रही है।

 
बॉर्डर सील होने तक भारी संख्या में मालवाहक गाड़िया नेपाल-भारत की ओर आती जाती रही। करीब 6:40 बजे सीमा को सील किया गया। इसके बाद से दोनोँ तरफ यानी नेपाल के बीरगंज व भारत के रक्सौल से वाहनों के आने जाने का सिलसिला बंद हो गया। बॉर्डर बंद होने के बाद सीमा की दोनो तरफ वाहनों की लंबी कतार देखी गयी है। 
 
 
इधर, सीमा सील होने के बाद नेपाल से भारत की तरफ से आने वाले लोगों की सघन तलाशी ली जा रही है। वोटर आईडी कार्ड जाँच करके ही उन्हें आने की अनुमति दी जा रही है। मौके पर हरैया थानाध्यक्ष ध्रुव नारायण प्रसाद ने बताया कि सीमा को सील कर दिया गया है। नेपाल-भारत से एंबुलेंस के आने की स्थिति में बॉर्डर खुलेगा। चुनाव समाप्त होने तक सीमा सील रहेगी।                                                          
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS