ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
सरकार दिल्ली में बननी है, गर्मी मोतिहारी के अरेराज में है व पसीना पाकिस्तान के इमरान को - योगी आदित्यनाथ
By Deshwani | Publish Date: 10/5/2019 8:15:39 PM
सरकार दिल्ली में बननी है, गर्मी मोतिहारी के अरेराज में है व पसीना पाकिस्तान के इमरान को - योगी आदित्यनाथ

मोतिहारी। अरेराज से अमित कुमार गुड्डू।
 
योगी आदित्यानाथ को देखने व सुनने के लिए उमड़ा जन सैलाब
एनडीए प्रत्याशी राधामोहन सिंह के लिए मांगा समर्थन
 
 
बिहार में पूर्वी चम्पारण के अरेराज में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने बाबा सोमेश्वरनाथ के जय व भारत माता के जयघोष के साथ अपने निराले अंदाज में चुनावी सभा का आगाज किया। उन्होंने कहा कि भारत में दो धड़े के लोगों के बीच यह चुनाव है। एक जो प्रधानमंत्री को सत्ता से हटाना चाहते हैं। दूसरे वह जो सुरक्षा व विकास के लिए देश की बागड़ोर पुन: नरेन्द्र मोदी को सत्ता में काबिज कराना चाहते है। दूसरी तरफ वे लोग है जो देश को तोड़नेवाली ताकतों के साथ हैं। उन्हें यह डर सता रहा है कि अगर मोदी दुबारा प्रधानमंत्री बने तो उन्हें जेल जाना पड़ सकता है। वे शुक्रवार को अरेराज के हाइस्कूल मैदान में भाजपा के विजय संकल्प सभा को संबोधित कर रहे थे। भीड़ में युवाओं में काफी जोश था। वे रह-रहकर शंखनाद कर रहे थे। योगी की बातों का समर्थन शंख बजाकर कर रहे थे।
 
 
मुख्यमंत्री योगी को देखने व सुनने के लिए लोगों का उत्साह देखने लायक था। कड़ी धूप में युवा, बुजुर्ग व महिलाओं  के साथ बच्चों का जोश देखने लायक था। अरेराज के हाइस्कूल का मैदान भी इस भीड़ के सामने छोटी पड़ गई थी। भीड़ के उत्साह को देख योगी आदित्यनाथ ने लोगों को धन्यवाद दिया। सभा अपने नियत समय से आज दोपहर 2 बजे शुरू हुई। लेकिन करीब 12 बजे से  सभास्थल तरफ बढ़ने लगे थे। यह सिलसिला योगी के भाषण के दौरान भी जारी रहा।
  
 
मुख्यमंत्री श्री योगी ने कहा कि देश आज ऐसे संकट के दौर से गुजर रहा है जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्रमोदी को हटाने के लिए पूरा विपक्ष एक साथ आ गया है। ये वे लोग हैं जो कभी एक दूसरे मुंह देखना पसंद नहीं करते थे।आज वे साथ-साथ हो गए हैं। उन्होंने जनता से पूछा कि उन्हें कैसी सरकार चाहिए। पूरे पांच साल के लिए मजबूत सरकार या मजबूर सरकार। फैसला आपके हाथों में है।
 
 
 
 यह चुनाव नाला व सड़क निर्माण व जातिवाद का नहीं है। यह चुनाव राष्ट्र की सुरक्षा व देश की स्मिता का है। आज पूरा विश्व भारत की तरफ टकटकी लगाकर देख रहा है। एक समय चीन व पाकिस्तान भारत में घुसपैठ की करने की पूरी कोशिश में लगे रहते थे। उस समय की सरकार चूप बैठ जाती थी। लेकिन आज आपके द्वारा चुनी गई सरकार चीन और पाकिस्तान को जवाब दे रही है। उन्होंने सर्जीकल स्ट्राइक व एयर स्ट्राइक का हवाला देते हुए बताया कि पहले पड़ोसी मूल्क से आतंकवादी गतिवधियां संचालित हो रही थी। अब उन्हें इसका जवाब मिल रहा है। तब वे अपनी औकात में आ गए हैं।
 
 
 
मोदी ने देश को तरह तरह की जनकल्याणकारी योजनाएं दी हैं। आयुष्मान भारत योजना से जनसाधारण को स्वास्थ्य सुविधा, उज्ज्वला योजना से गरीबों के घर से धुंआ हटाने और मुद्रा योजना से बेरोजगारों को सहारा मिला है। उन्होंने सभा को बताया कि देश को तोड़ने के लिए बाहरी ताकतें लगी हुई हैं। हमारे प्रधानमंत्री को पूरी दुनिया का सर्मथन मिल रहा है। उन्होंने पहले की सरकार और वर्तमान सरकार की तुलना करते हुए बताया कि आज भारत सशक्त हुआ है। पूरी दुनिया भारत को आशा भरी निगाह से देख रही है। उन्होंने चम्पारण की जनता को सौभाग्यशाली बताते हुए कहा कि उनका जनप्रतिनिधि राधामोहन सिंह सरल व कर्मठ व्यक्ति हैं। जिन्होंने कृषि जैसे महत्वपूर्ण विभाग के कामों को बड़ी ही जिम्मेवारी पूर्वक निभाया है। श्री सिंह ने किसान समृद्धि योजना को लागू कर किसानों के खाते में 6 हजार प्रतिमाह भेज कर मोदी के महत्वकांक्षी योजना को धरातल पर उतारा।
 
 
 
उन्होंने युवाओं से अपने एक-एक वोट को भाजपा के चुनाव चिन्ह कमल छाप पर देने की अपील की। उन्होंने अपने उत्तर प्रदेश का हवाला देते हुए कहा कि वहां भी परिवार विशेष का बोल-बाला था। हर तरफ लूट-अपराध, दंगा व हत्याएं आम बात हो गई थी। अपहरण तो वहां उद्योग बन चुका था। वहां की जनता ने हमें पूर्ण बहुमत से सूबे की बागडोर भारतीय जनता पार्टी को दिया। मैं मुख्यमंत्री बना और एक-एक कानून बनाकर अपराध पर अंकुश लगाया। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफकी। बताया मुख्यमंत्री श्री कुमार ने बिजली व घर-घर नलजल योजना व अस्पतालों की व्यवस्था सुदृढ़ किया। बिहार में पूर्व की लालू सरकार के जंगल राज की याद दिलाई। बताया कि नीतीश सरकार आने के बाद जंगलराज का खात्मा हुआ और कानून का राज कायम हुआ। यहां फिर से व्यपार फलने फूलने लगा।
 
 
 
श्री योगी ने कहा कि सरकार दिल्ली में बननी है, गर्मी अरेराज में है और पसीना पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को आ रहा है। उन्होंने कहा- मित्रो समय आ गया है। इस देश में रह रहे विदेशी ताकतों को भगाना है। इस देश में पूर्ण बहुमत की सरकार स्थापित करना है। जिसके लिए अपना एक-एक बहुमूल्य वोट अपने लोकप्रिय उम्मीदवार राधामोहन सिंह को देने को कहा। कहा कि आपका दिया हुआ एक-एक वोट नरेन्द्र मोदी के खाते में जाएगा और देश को मजबूत करने में आपकी अहम भागीदारी होगी।
 
 
 
सभा को संबोधित करते हुए पूर्वी चम्पारण के प्रत्याशी कृषि एवं किसान कल्याणमंत्री सांसद राधामोहन सिंह ने कहा कि पचास साल के अपने राजनीति जीवन में और 30 वर्षो सांसद काल में मैने कभी भी अपने बच्चे व पत्नी को अपना राजनीतिक उत्तराधिकारी नहीं बनाया। विभिन्न धर्म व जाति के लोगों को अपना राजनितिक उत्तराधिकारी बनाया। कृषिमंत्री रहते हुए केन्द्रीय विश्वविद्यालय, मदर डेयरी, कृषि विश्वविद्याय की स्थापना के साथ एचपीसीएल गैस प्लांट की स्थपना कराई। जिससे चम्पारण के लोगों को रोजगार मिला। मेहसी, चकिया व मोतिहारी के रेलवे स्टेशनों को कायाकल्प कराया। रेलवे विद्युतिकरण कराया। आज हमारे सपनों का चम्पारण हमारे सामने है। अभी और कुछ करना है।
 
 
 
उन्होंने लोगों  को संबोधित करते हुए कहा कि वे अपके यहां के है। आपके सुख दुख के साथी हैं। चम्पारण का गौरवशाली इतिहास रहा है। यहां से लोगों ने भारत से अंग्रेजों को भगाने में अहम भूमिका निभाई है। अब समय आ गया है कि बाहर के प्रत्याशियों को बाहर का रास्ता दिखाएं। अपने विरोधी पर निशाना साधते हुए कहा कि यहां गठबंधन में कोई स्थानीय योग्य उम्मीदवार नहीं था। जो बाहरी उम्मीदवार बुलाया गया। जो कि यहां के नाताओं व पार्टियों का अपमान व मजाक है। यहां की जनता इसका जवाब 12 मई को दे देगी। उन्होंने जाति व धर्म से ऊपर उठकर सशक्त राष्ट्र निर्माण के लिए मतदान करने की अपील की।
 
 
 
 
सभा का संचालन व अध्यक्षता भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सुनील मणि तिवारी की। धन्यवाद ज्ञापन भाजपा अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने किया। सभा को सभा को संबोधित करने वालों में गोपाल गंज के सांसद जनक चमार वाल्मीकिनगर सांसद सतीश दूबेपूर्व मंत्री अवधेश कुशवाहा, पर्यटनमंत्री प्रमोद कुमार, कल्यापुर विधायक सचिन्द्र सिंह,  गोविन्दगंज विधायक राजू तिवारी, बैकुंठपुर विधायक मिथिलेश तिवारी, जाले विधायक जीवेश मिश्र, नगर परिषद उपाध्यक्ष मंटू दुबे, प्रदीप मिश्र, लोजपा जिलाध्यक्ष धरनीधर मिश्र, जदयू नेता मिथिलेश सिंह सहित कई एनडीए के कई नेता शामिल थे। वहीं सभा में गोविंदगंज व हरसिद्धि विधानसभा के भाजपा, लोजपा, जदयू के नेता उपस्थित थे।

 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS