ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
मोतिहारी
एबीवीपी ने हरसिद्धि में घर-घर जाकर चलाया मदतान जागरुकता अभियान, शत-प्रतिशत मतदान को प्रेरणा
By Deshwani | Publish Date: 8/5/2019 6:22:07 PM
एबीवीपी ने हरसिद्धि में घर-घर जाकर चलाया मदतान जागरुकता अभियान, शत-प्रतिशत मतदान को प्रेरणा


मोतिहारी। हरसिद्धि।
 
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मोतिहारी ने हरसिद्धि विधानसभा में बुधवार को घर-घर और किसान युवाओ के बीच जाकर मतादान के प्रति जागरुकता अभियान चलाया। एबीवीपी पिछले 12 दिनों से यह अभियान चला रहा है।
 
 
ABVP मोतिहारी के नगर-सह मंत्री व हरसिद्धि विधानसभा अभियान संयोजक अभषेक आर्यन ने बताया आजकल के नेता मतदाताओं को जाति, नस्ल, भाषा व धर्म आदि के नाम पर तोड़ कर कुछ लोग सत्ता की सीढ़ी चढ़ रहे हैं। कुछ बाहुबली ताकत और पैसे के बल पर मत हासिल करने की ताक में हैं। यह लोकतंत्र के लिए खतरा है। इससे बचने के लिए विद्यार्थी परिषद के द्वारा लगातार मतदाता जागरूकताअभियान चलाया जा रहा है।
 
 
इस अभियान का उद्देश्य लोगों को जागरुक कर 12 मई को शत-प्रतिशत मतदान दिलवाना है। जिसकी नींव हम सभी युवा ही रख सकते हैं। इसके लिए हम सबों को सारे काम छोड़ के 12 मई को हर घर से लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करना है। जिससे लोकतंत्र के महापर्व में सभी लोग अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित कर सकें। तब जाकर एक शक्तिशाली सरकार का सपना सकार होगा।
 
 
 
वही ABVP सक्रिय कार्यकर्ता अजित गौतम ने बताया मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए ऐसे प्रयास होने चाहिए। खासकर इसमें युवाओं की भूमिका अहम हो सकती हैं। 12 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान हो। इसके लिए हम सभी को सारे काम छोड़ कर अवश्य मतदान करना चाहिए। ABVP कार्यकर्ता- निखिल प्रताप सिंह और कुंदन सिंह ने कहा कि देश मे सशक्त सरकार व देश के विकास के लिए सभी को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। लोकसभा के मतदान वाले दिन थोड़ा सा समय निकाल कर देश हित मे  वोट जरूर करना चाहिए। कार्यक्रम में - रूपेश कुमार, सुनील कुमार, अशोक कुमार, धर्मेश कुमार व अखिलेश कुमार आदि उपस्थित थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS