ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
मोतिहारी
रक्सौल मेें शारदा कला केन्द्र का दो दिवसीय ऑडिशन शो सम्पन्न
By Deshwani | Publish Date: 5/5/2019 11:46:45 PM
रक्सौल मेें शारदा कला केन्द्र का दो दिवसीय ऑडिशन शो सम्पन्न

शारदा कला केन्द्र के द्वारा बच्चों का रक्सौल में दो दिवसीय ऑडिशन शो

 

रक्सौल। अनिल कुमार। शारदा कला केन्द्र ने रविवार को पंचायती मंदिर में बच्चों का दो दिवसीय ऑडिशन शो किया। जिसमें दर्जनों बच्चों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। 


शो में शामिल सभी बच्चों ने अपनी-अपनी कला का प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा से सबको प्रभावित कर दिए। छात्रों नृत्य, गायन व म्यूजिक प्ले कर तालियां बटोरी। छात्र ऋषभ ने तो सिंथेसाइजर(कीबोर्ड) से सारे जहाँ से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा, बजाकर निर्णायक मंडल का मन मोह लिया।

 

शारदा कला केंद्र की शिखा रंजन ने बताया कि उनकी संस्था बच्चो में छुपी प्रतिभा को निखारने व बच्चो में हौसला पैदा करने का कार्य करती है। भारत-नेपाल सीमा पर स्तिथ इस रक्सौल शहर में काफी प्रतिभा छुपी हुई है। जिसे निखारने की आवश्यकता है। पहले यहाँ अपनी प्रतिभा को दिखाने के लिए कोई प्लेटफॉर्म नही था। बताया कि संस्था प्रतिभाशाली बच्चो की खोज करती है और उनमें और निखार लाती है। यही बच्चे आगे चल कर कला के माध्यम से पूरे देश में अपना लोहा मनवाएंगे।

 

ऑडिशन में भाग लेने वाले बच्चो में संस्कृति सोनी, सिमरन गुप्ता, अश्विन राज, अनंदिता गुप्ता, माही चौधरी, वंश मस्कारा, नमिश चौधरी, सिद्धि कुमारी, कुणाल स्वामी, लवकुश स्वामी व अर्णव चौरसिया सहित अन्य बच्चो ने कांटेस्ट में भाग लिया। निर्णायक मंडल में लायंस क्लब बीरगंज की प्रेसिडेंट आरती विकास चौधरी व साहिल राजा शामिल थे। ऑडिशन के जज आरती विकास चौधरी ने कहा कि यहाँ के बच्चे काफी प्रतिभावान है। बच्चों के पेरेन्ट्स अपने बच्चो की प्रतिभा को समझे व उसको निखारने के लिए बच्चो को प्रोत्साहन दें।

                                                   

 

 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS