ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
दिल्ली में हथियारों के सौदागर आरोपी मजुराहां के शाहिद को पुलिस ने मोतिहारी के श्रीकृष्णनगर से पकड़ा
By Deshwani | Publish Date: 3/5/2019 8:00:00 PM
दिल्ली में हथियारों के सौदागर आरोपी मजुराहां के शाहिद को पुलिस ने मोतिहारी के श्रीकृष्णनगर से पकड़ा

 मोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क। हाल ही में दिल्ली में हथियारों के साथ गिरफ्तार मोतिहारी के मजुराहा निवासी डबलू उर्फ शाहिद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसकी गिरफ्तारी छतौनी पुलिस ने नगर थाना के सहयोग से गुरुवार की रात शहर के श्रीकृष्णनगर से की है। दिल्ली से वह जमानत पर छूट कर मोतिहारी आया था। इधर पुलिस को छतौनी के छोटा बरियापुर चीनी मिल चाकूकांड में इसकी तलाश थी।


इसकी गिरफ्तारी छतौनी के छोटाबरियापुर चीनी मिल क्वार्ट में पिछले साल हुए चाकू कांड में किया है। पिछले साल 2018 के 27 सिम्बर को चीनी मिल क्वार्टर में अनिकेत नामक छात्र को घर में घुसकर चाकू मारा गया था। इस चाकूबाजी में कई बदमाश शामिल थे। जिसमें बबलू उर्फ शाहिद भी आरोपी था। 
 
 
 
चाकू कांड में फरार होने पर दिल्ली में हुआ था गिरफ्तार-
अनिकेत के चाकू लगने पर पुलिस दबिश में बबलू दिल्ली फरार हो गया था। वहां वह हथियारों के सफ्लायर के रूप में पुलिस द्वारा चिन्हित किया गया है। दिल्ली की पुलिस ने अक्टूबर 2018 को दो पिस्टल के साथ जनकपुरी से इसे गिरफ्तार किया था। इसकी स्वीकोक्ति बयान पर दिल्ली पुलिस ने मजुराहां स्थित इसके घर पर रेड की थी।
 
 
दिल्ली पुलिस ने मजुराहां में की थी छापेमारी-
 
दिल्ली पुलिस बबलू को लेेकर मोतिहारी इसके मजुराहा गांव स्थित इसके घर पर रेड की थी। जहां से शराब व कारतूस जब्त किए गए थे। पुलिस ने इसके दो भाइयों आसिफ व शाजिद को गिरफ्तार किया था।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS