मोतिहारी
रक्सौल की बेटी कृति जलान व तुलसी धनौठिया ने अच्चे अंक लाकर बढ़ाया शहर का मान
By Deshwani | Publish Date: 3/5/2019 8:50:55 PM
रक्सौल। अनिल कुमार। प्रतिभा किसी की दया का मोहताज नहीं होती। प्रतिभा खुद के अंदर का एक हुनर है जो परिणाम स्वरूप बाहर आता है। एक बार फिर सीबीएसई द्वारा जारी परीक्षा परिणाम में रक्सौल के बच्चों ने परचम लहराया है। शहर के प्रमुख व्यापारी गणेश धनोठिया व सुशीला धनोठिया की पुत्री तुलसी धनोठिया जिसने 97 % अंक लाकर शहर का नाम रौशन किया है। विद्या देवी जिंदल स्कूल हिसार में पढ़ने वाली तुलसी ने अपने विद्यालय में पहला स्थान प्राप्त किया है।
जबकि दूसरी ओर व्यवसायी बसंत कुमार जालान व अनिता देवी की पुत्री कृति कुमारी जालान ने प्रेसिडियम स्कूल अशोक विहार दिल्ली में 95. 6% अंक लाकर शहर का मान-सम्मान बढ़ाया है। वहीं संदीप चौरसिया ने 92. 2% अंक लाकर अपने परिजनों को काफी खुश कर दिया है। जबकि प्रतीक गोयल ने भी 87.4% अंक लाकर अपना लोहा मनवाया है।