ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मोतिहारी
स्वच्छ रक्सौल के कार्यकर्ताओं ने की अपील, भोजपुरी भाषा में कहा- होली,दिवाली आ ईद लेखा सपरिवार मनाई इ महापर्व मतदान
By Deshwani | Publish Date: 2/5/2019 9:35:58 PM
स्वच्छ रक्सौल के कार्यकर्ताओं ने की अपील, भोजपुरी भाषा में कहा- होली,दिवाली आ ईद लेखा सपरिवार मनाई इ महापर्व मतदान

स्वच्छ रक्सौल के नेतृत्व में बुधवार को मतदाता जागरूकता अभियान

रक्सौल। अनिल कुमार। स्वच्छ रक्सौल के नेतृत्व में  बुधवार को मतदाता जागरूकता अभियान निकाला गया। इस अभियान उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को भयमुक्त मतदान के लिए प्रेरित करना है। इस अभियान में सभी धर्म व सांप्रदाय के लोग शामिल थे। कार्यकर्ताओं ने स्थानीय भोजपुरी भाषा में समझाया कि होली, दिवाली और ईद की तरह सपरिवार मनाएं मतदान का महापर्व।
 

अभियान में शामिल सामाजिक कार्यकर्ताओं ने वार्ड 01 के हरैया ओ.पी. के सामने से इद्रां नगर, अम्बेडकर नगर होते हुए  पुनः हरैया ओ.पी. के समीप मौजूद लोगों को अधिक से अधिक मतदान करने के लिये प्रेरित किया।
 

सभी लोगों से मतदान के लिए विनती की गई। सामाजिक कार्यक्रर्ताओं ने भाजपुरी भाषा में कहा-जैसे हमनी के होली, दिवाली, छठ आ ईद  में सभी परिवार एक साथ मनावे नी। ओही लेखा लोकतंत्र के इ पर्व मनावल जाव। 12 मई ना भुलाएके नइखे। वोट देवे जरूर जाये के बा।मौके पर  रणजीत सिंह, अमलेश श्रीवास्तव, ओम कुमार साह, म. आलम, म. निहाल, म. आलम, म. आफताब, पवन तिवारी व म. सौहैल इत्यादि मौजूद थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS