बिहार
मोतिहारी के चकिया में चार गिरफ्तार, 4 पिस्टल व 6 कारतूस जब्त, एसपी ने की पूछताछ, मुजफ्फरपुर में भी रेड
By Deshwani | Publish Date: 29/4/2019 11:00:00 PM
मोतिहारी। चकिया। रूबी सिंह।
पूर्वी चम्पारण की चकिया पुलिस ने मंगलवार को चार संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने 4 पिस्टल, 6 कारतूस जब्त की है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार चार बदमाशों में मधुबन थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी आनंद मोहन सिंह भी है। चोरों की गिरफ्तारी चकिया-मधुबन रोड में की गई है। ये किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में आज जुटे हुए थे।
पुलिस इनसे गहन पूछताछ कर रही है। मोतिहारी एसपी उपेन्द्र कुमार शर्मा ने स्वयं इन बदमाशों से पूछताछ की है। इनकी निशानदेही पर पुलिस की एक टीम मुजफ्फपुर जिले के कई थाना क्षोत्रों में रेड कर रही है।
आनंद मोहन है रौशन सिंह का शागिर्द-
पुलिस का कहना है कि आनंद मोहन सिंह मधुबन के ही बेलहो गांव निवासी रौशन सिंह का शागिर्द है। रौशन सिंह मोतिहारी सेन्ट्रल जेल में बंद है। पुलिस का कहना है कि पिछले दिनों आनंदमोहन सिंह व अन्य मधुबन में सीएसपी संचालक से लूट की फिराक में थे। तभी पुलिस ने रेड की थी। लिहाजा आनंद मोहन और रौशन सिंह फरार हो गए थे। पुलिस ने रौशन सिंह के भाई अभिषेक को पकड़ ली थी।