मोतिहारी
तुरकौलिया में गांजा लदी बोलोरो को जब्त किया, तस्करी के आरोप में कोटवा निवासी गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 28/4/2019 11:30:35 PM मोतिहारी। आशा कुमारी।
तुरकौलिया के गोपाल चौक से उत्पाद विभाग की पुलिस ने रविवार की सुबह एक बोलोरो को जब्त किया है। विभाग ने उसपर सवार अनिल पाण्डेय को गिरफ्तार कर लिया है। उत्पाद विभाग का कहना है कि बोलोरो से 50 किलो गांजा जब्त किया गया है।
गांजा के कारोबार के आरोप में गिरफ्तार अनिल पाण्डेय कोटवा के बंगरा निवासी बताया गया है। बोलोरो का नम्बर BR05H-5017 बताया गया है।
छापेमारी टीम में उत्पाद निरीक्षक विजय कुमार चौधरी के साथ दिनेश कुमार श्रीवास्तव व अन्य पुलिस शामिल थे।