ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मोतिहारी
रक्सौल निवासी रिटायर्ड जलसंसाधन कर्मी 12 दिनों से लापता, अपहरण की आशंका
By Deshwani | Publish Date: 26/4/2019 11:23:19 PM
रक्सौल निवासी रिटायर्ड जलसंसाधन कर्मी 12 दिनों से लापता, अपहरण की आशंका

सैफुल आजम के पिता पिछले 12 दिनों से लापता। फाइल फोटो-देशवाणी।

रक्सौल। अनिल कुमार।

युवा राजद रक्सौल के प्रखण्ड अध्यक्ष मो. सैफुल आजम के पिता पिछले 12 दिनों से लापता बताए जा रहे हैं। प्रखंड अध्यक्ष आजम ने रक्सौल थाने में उनके गायब होने की सूचना दी है। आवेदन में उन्होंने अपने पिता मो रफीक के अपहृत हो जाने की आशंका जताई है।
 

 मो. आजम के पिता मो. रफीक जो स्थानीय थाना क्षेत्र के नौका टोला निवासी हैं। वे जल संसाधन विभाग से अवकाश प्राप्त कर चुके हैं। मो. सैफुल आजम ने इस संबंध में स्थानीय थाना में आवेदन देते हुए बताया है कि उनके पिता गत 15 अप्रैल को घर से सुबह 5 बजे जिला कोषागार मोतिहारी के लिए निकले थे। परन्तु उसके बाद वे वापस नहीं आए हैं। उनका मोबाइल फोन भी घर पर ही है।

 मो. आजम ने कहा है कि उनके द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चल पाया है। ज्ञात हो कि पूर्व में 8 फरवरी के रात्रि को सैफुल आजम के घर पर गोली चलाई गई थी। इसके चलते घर के लोग आशंका जता रहे है कि लोग की कही उनका अपहरण तो नहीं हुआ ।।                                                     सैफुल आजम के पिता पिछले 12 दिनों से लापता। फाइल फोटो-देशवाणी।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS