ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मोतिहारी
रक्सौल में चलो गांव की ओर चार दिनी यात्रा का हुआ समापन
By Deshwani | Publish Date: 26/4/2019 10:54:56 PM
रक्सौल में चलो गांव की ओर चार दिनी यात्रा का हुआ समापन

राजद का चलो गांव की ओर सायकिल यात्रा का रक्सौल के कौड़िहार चौक पर समापन हुआ। फोटो-देशवाणी।

रक्सौल। अनिल कुमार।

बीते 4 दिनों से चल रही युवा राजद की चलो गांव की ओर सायकिल यात्रा का शुक्रवार को कौड़िहार चौक पर  समापन हुआ। रवि मस्कारा के नेतृत्व में होने वाली यह यात्रा रक्सौल प्रखंड की लगभग 10 पंचायत में होते हुए आज पहले चरण में रामबाबू यादव नेता पूर्व प्रत्याशी रक्सौल के द्वारा फूल माला पहनाकर सम्मानित कर पूरा किया गया। 


राजद नेता रवि मस्करा ने बताया कि यात्रा के दौरान मिल रहे अपार स्नेह एवम सहयोग मिल रहा है। इसके लिए आम जनता एवम बृजकिशोर मुखिया, सुबोध कुशवाहा मुखिया का विशेष धन्यवाद कहा। नेता मस्करा ने बताया कि महागठबंधन का वोट सभी क्षेत्र में बहुत है सिर्फ उसे जमा करने की जरूरत है। उनके साथी श्री फखरुद्दीन आलम ने बताया कि उनकी टीम जीत के करीब है। इसको कोई रोक नही सकता। सभी सायकिल सवारियों का मंजू साह राजद नेता, सुनील कुशवाहा, सत्यम यादव,रामबाबू यादव ने फूल माला पहनाकर, पानी पिलाकर, एवम मिठाई खिलाकर स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुवे सौरंजन जी ने बताया कि कुछ ऐसे सिपाही पार्टी के हो जाये तो किसी भी मंजिल को पाया जा सकता है। यात्रियों में संजय यादव, सनोज यादव,राजकिशोर पटेल,अमोद गिरी,उमाशंकर यादव,उमर अंसारी आदि युवा साथी थे।                                                                  


 

 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS