ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
कैसे-कैसे गंदे बर्तनों में बनती हैं शराब, कैसे पी लेते हैं लोग, रक्सौल में पुलिस ने की भट्ठी ध्वस्त
By Deshwani | Publish Date: 25/4/2019 11:42:39 PM
कैसे-कैसे गंदे बर्तनों में बनती हैं शराब, कैसे पी लेते हैं लोग, रक्सौल में पुलिस ने की भट्ठी ध्वस्त

रक्सौल पुलिस ने धांगड़ टोली में जब्त की गई अर्धनिर्मित देसी शराब। फोटो-देशवाणी।

 

रक्सौल। अनिल कुमार।
शहर के कौड़िहार भगवानपुर गाँव स्थित धांगड़ टोली में पुलिस ने छापेमारी देसी शराब की भट्ठी को ध्यवस्त किया। वहां से हजारों लीटर अर्धनिर्मित कच्चे शराब को जब्त कर उसे विनष्ट किया है। लिहाजा जिन गंदे बर्तनों में शराब तैयार की जा रही थी। उसे देखकर लगता है कि पीने वाले कितने दिनों तक जी पाएगा। पुलिस का कहना है कि इन इलाकों में सामाजिक कार्याकर्ताओं को यहां आकर स्थानीय लोगों को उनके स्वस्थ्य के प्रति जागरुक करना चाहिए।
जिसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर मो. अयूब ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि धांगड़ टोली में कुछ लोगो द्वारा शराब निर्माण किया जा रहा है। जिसके बाद टीम गठित कर छापेमारी की गई। पुलिस को देख वहाँ मौजूद शराब कारोबारी भागने में सफल रहे। छापेमारी में धांगड़ टोली से लगभग 3000 हजार लीटर कच्ची शराब जब्त की गई है। सभी शराब अर्धनिर्मित थे। जिसे पुलिस ने वहीं पर विनष्ट कर दिया।                                     
 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS