मोतिहारी
आंधी-तुफान में एक वृद्ध घायल
By Deshwani | Publish Date: 17/4/2019 7:02:55 PM मोतिहारी। देशवाणी।
चिरैया। अर्चना रंजन। मंगलवार की संध्या आई आंधी-तुफान से प्रखंड क्षेत्र के खड़तरी मध्य पंचायत के धरोहरा गांव में एक एलवेस्टर का मकान गिरने से एक वृद्ध बुरी तरह घायल हो गया। जिसका ईलाज मोतिहारी के किसी निजी अस्पताल में चल रहा है। घायल व्यक्ति राम सुकवार साह (65) है जो आंधी-तुफान के समय अपने घर मे बैठा हुआ था कि अचानक एक एलवेस्टर उसके उपर गिर पड़ा जिसके कारण वह बेहोश हो गए।
आंधी-तुफान के समाप्त होने के बाद परिजनों ने घायल अवस्था में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चिरैया में ले गया। जहां चिकित्सकों ने घायल व्यक्ति की नाजुक स्थिति को देख उसे मोतिहारी के लिए रेफर कर दिया। घटना की जानकारी स्थानीय पैक्स अध्यक्ष रामदर्शन प्रसाद ने दी । इधर घटना की सुुुचना मिलते ही राजस्व कर्मचारी प्रेमकिशोर सिंह ने घटना स्थल पर पहुंचकर पूरी स्थिति
की जानकारी ली।