मोतिहारी
मोतिहारी के बरियारपुर से बोलेरो चोरी
By Deshwani | Publish Date: 16/4/2019 11:00:00 PMप्रतीकात्मक तस्वीर।
मोतिहारी। शहर के छोटा बरियारपुर में सोमवार की रात बोलेरो चोरी हो गई। बोलेरो मोहन पाण्डेय की थी। बताया गया है कि उन्होंने अपनी बोलेरो पड़ोसी मनोज सिंह के गराज में अपनी बोलेरो पार्क की थी।
मोहन पाण्डेय ने छतौनी थाने में इस चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि उनकी बीआर 05 ईए 1083 को अपने पड़ोसी मनोज के यहां लगाया था। जिसे अज्ञात चोरों ने सोमवार की रात चोरी कर ली है।