ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
मोतिहारी
दहेज के लिए गर्भवती बहू की हत्या, ससुराल वालों ने शव छुपाया
By Deshwani | Publish Date: 12/4/2019 7:12:24 PM
दहेज के लिए गर्भवती बहू की हत्या, ससुराल वालों ने शव छुपाया

मोतिहारी। आशा कुमारी
तुरकौलिया। ससुराल में नवविवाहिता की हत्या कर दी गई है।  हत्या का आरोप ससुराल वालों पर लगा है। आरोप में कहा गया है कि
दहेज में बोलेरो नहीं देने के कारण एक ससुराल वालों ने हत्या कर दी है। विवाहिता छह माह की गर्भवती थी। यह यह भी कि हत्या के बाद ससुराल वाले साक्ष्य छुपाने को बहू की लाश लेकर फरार हो गए हैं।

 

घटना शहर से सटे रघुनाथपुर वृता गांव की है। ससुराल वाले शव को लेकर घर से फरार है। पुलिस शव को बरामद करने व हत्यारो की गिरफ्तारी के लिए मंगलवार की देर शाम तक छापेमारी में जुटी है।

 

 बताया जाता है कि डुमरियाघाट थाना के रामपुर खजुरिया गांव के प्रमोद गिरी की लड़की पूनम की शादी पिछले वर्ष 27 जून को रघुनाथपुर वृता गांव के कृष्णा गिरि के पुत्र आमोद गिरि के साथ हुआ था। पूनम के भाई जयप्रकाश गिरि ने बताया कि उसके बहन के ससुराल वाले दहेज में बोलेरो की मांग कर रहे थे। नही देने पर पूनम की हत्या कर शव छुपा दिया है। उन्होंने बताया कि उनकी बहन करीब छह माह की गर्भवती थी। रघुनाथपुर ओपी प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि शव बरामद करने के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि ससुराल वाले सभी घर बंदकर फरार है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS