मोतिहारी
जीविका दीदियां करती पुकार,मतदान करना हमारा अधिकार
By Deshwani | Publish Date: 6/4/2019 7:51:32 PMसुगौली। शिवेश झा।
सुगौली। थाना के सुगौली सीमा पर स्थित वंशप्ति माई स्थान से डीएम के नेतृत्व में निकली मतदाता जागरूकता रैली का छपराबहास में जीविका की दीदियों ने नारों के साथ स्वागत किया। रैली में शामिल बड़ी संख्या में बाइक पर शिक्षकों ने लोकतंत्र में प्राप्त मतदान के अधिकार का उपयोग करने की अपील की। रैली में शामिल इलेक्शन एक्सप्रेस गाड़ी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही।
मतदाता जागरूकता अभियान रैली वंशप्ति स्थान से छपराबहास होते हुए सुगौली पहुंची जहां से रक्सौल के लिए रवाना हो गयी। प्रखंड से निकली यह रैली रामगढ़वा सीमा के चिलझपटी के नजदीक जाकर समाप्त हो गयी। इस मौके पर मुख्य रूप से जिलापदधिकारी रमण कुमार,डीडीसी अखिलेश सिंह,बंजरिया बीडीओ किरण कुमारी,सुगौली बीडीओ अंतिमा कुमारी, सीओ ज्ञानप्रकाश सेरफीम,कार्यपालक पदाधिकारी रंजीत कुमार,बीईओ कुमारी जयश्री, अमरज्योति मिश्र,पीओ प्रवीण मिश्रा,बीआरपी भोला प्रसाद, संजीव मिश्र,विनोद चौधरी,योगेंद्र प्रसाद,पवन यादव,अरुण सिंह,राजेश यादव सहित बड़ी संख्या में अन्य शिक्षक और अधिकारी मौजूद थे