मोतिहारी
पदोन्नत दरोगा अरुण को थानाध्यक्ष ने डबल स्टार लगाकर किया सम्मानित
By Deshwani | Publish Date: 4/4/2019 8:15:26 PMजमादार से दरोगा बने अरुण चौधरी को डबल स्टार लगाकर सम्मानित करते थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्र
मोतिहारी। आशा कुमारी। तुरकौलिया थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक अरुण कुमार चौधरी की पदोन्नति अवर पुलिस निरीक्षक (दरोगा) के रूप में की गयी है। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्रा ने अरुण कुमार चौधरी को दो स्टार लगाकर उन्हें सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक द्वारा भेजे गए लिस्ट के मुताबिक इनकी पदोन्नति की गई है। मौके पर दरोगा राजेन्द्र सिंह, नईम अंसारी, असरफ अली, जामदार उगन पासवान, चौकीदार रामप्रवेश सिंह, अजय कुमार आदि थे।