ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मोतिहारी
रघुनाथपुर के पूर्व मुखिया विनय सिंह के आवास पर हुआ सम्मान समारोह, मुखिया अमिता ने कहा-शक्तिस्वरूप है दुर्गावाहिनी की बहनें
By Deshwani | Publish Date: 3/4/2019 8:19:58 PM
रघुनाथपुर के पूर्व मुखिया विनय सिंह के आवास पर हुआ सम्मान समारोह, मुखिया अमिता ने कहा-शक्तिस्वरूप है दुर्गावाहिनी की बहनें

मोतिहारी में रघुनाथपुर की मुखिया अमिता राजन के आवास पर दुर्गावाहिनी की बहनें। फोटो-देशवाणी।


मोतिहारी/तुरकौलिया। आशा कुमारी।
 
शहर से सटे रघुनाथपुर स्थित पूर्व मुखिया सह समाजसेवी विनय कुमार सिंह के आवास परिसर में बुधवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता रघुनाथपुर की मुखिया अमिता राजन ने की।
 
 
मुखिया अमिता ने कहा कि दुर्गावाहिनी की बहनें शक्तिस्वरूप हैं। उन्होंने कहा कि वे बहनें बुध्दि में सरस्वती व शक्ति में दुर्गा के समान होती है। नगर सभापति अंजू देवी ने कहा कि चंपारण में दुर्गावाहिनी की बहनों की संख्या काफी बढ़ रही है। जो शुभ का प्रतीक है। वहीं चिकित्सक डॉ हिना चंद्रा ने कहा कि महिलाओं की बदौलत ही विश्व का अस्तित्व है। जबतक लडकियां संस्कारी नहीं होगी, तबतक समाज संस्कारवान नहीं हो सकता।
 
 
 दुर्गावाहिनी की उप संयोजिका श्वेता रानी ने संगठन पर चर्चा की। मौके पर करीब 5 दर्जन दुर्गावाहिनी के बहनों को मुखिया अमिता राजन ने फूल-माला से सम्मानित किया।
 
 
इस अवसर पर पूर्व मुखिया विनय कुमार सिंह, भोला गुप्ता, बबिता श्रीवास्तव व गीता देवी सहित अनेक लोगा उपस्थित थे। सम्मानित होने वालों में श्वेता रानी, पूजा कुमारी, नंदनी, पारो, रानी, अमीषा, गुड़िया, संजू, सोनम, मुस्कान, सोनी व पूजा रोशनी सहित अनेक थी।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS